Skip to main content

सुदेश महतो ने अमित शाह से मुलाकात के बाद की घोषणा

RNE, Network

इस साल के अंत मे झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन ( आजसू ) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने बड़ा ऐलान किया है। सुदेश महतो ने कहा है कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

भाजपा व आजसू एक बार फिर से चुनावी गठबन्धन कर रहे हैं। इससे पहले दोनों पार्टियों ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में गठबन्धन किया था। उस चुनाव में भाजपा ने 8 और आजसू ने 1 लोकसभा सीट जीती थी। दूसरी तरफ जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, वाम दल मिलकर इंडिया गठबंधन से चुनाव लड़ रहे हैं।