Movie prime

BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की

 
RNE Bikaner. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बीकानेर में शहर व देहात भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। हालांकि भाजपा ने बीकानेर में बनाए गए सदस्यों की संख्या औपचारिक तौर पर घोषित नहीं की लेकिन संयोजक चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर में जहां सदस्यता का आंकड़ा सम्मानजनक बताया वहीं देहात में कमजोर बताते हुए काम करने की नसीहत दी। BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की विजय आचार्य की अध्यक्षता में शहर भाजपा बैठक : भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की बैठक आज संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों, मंडल, मोर्चा अध्यक्षों वाली मीटिंग में शहर में बने सदस्यों की समीक्षा की। चतुर्वेदी ने कहा प्रदेश में अब तक ऑनलाइन 54 लाख और ऑफलाइन 20 लाख सदस्य बनाए जा चुके है। बीकानेर शहर का आंकड़ा सम्मान जनक है। बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधान सभा में आमजन भाजपा को पसंद करती है इसलिए विधान सभा और लोकसभा में हमारा पूरा सहयोग किया है। उम्मीद करता हु सदस्यता अभियान में भी आमजन सहयोग करेंगे। BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा, बीकानेर शहर के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को एक उत्सव की तरह मना रहे है। प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाते हैं कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। आज की बैठक में जिला प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, विजय आचार्य, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, अनु सुथार, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, महेश व्यास, कौशल शर्मा, प्रवक्ता अशोक प्रजापत आदि मौजूद रहे। BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में देहात भाजपा की मीटिंग : भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अरूण चतुर्वेदी ने ली। बैठक में सदस्यता अभियान संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, जिला प्रभारी बजरंग गुर्जर, विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड चैयरमेन रामगोपाल सुथार, पुर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई आदि उपस्थित रहे। BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की प्रदेश संयोजक व पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने मण्डल अध्यक्ष, सदस्यता अभियान मण्डल संयोजक, विधानसभा संयोजक व जिला पदाधिकारी से चर्चा करते हुए कहा बीकानेर देहात में सदस्यता अभियान थोड़ा कमजोर चल रहा है। इसको गति देने के लिए शक्ति केन्द्र वाइज बैठक करनी चाहिए। प्रत्येक बुथ पर 200 सदस्य बनाने अनिवार्य 100 सदस्य बनाने वाले ही सक्रिय सदस्य बन सकते है। BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की सक्रिय सदस्य ही आने वाले संगठनात्मक चुनाव में भाग ले सकता है। इसलिए प्रत्येक मण्डल में 200 सक्रिय होने चाहिए‌। जिससे आगामी संगठनात्मक चुनाव में मण्डल कार्यकारिणी बन सके‌। संगठनात्मक चुनाव में भाग लेने के सक्रिय सदस्य होना आवश्यक होगा। पुरे देश में अब तक 10 करोड़ सदस्य बन चुके है। BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की इतने कम समय में राजनीतिक पार्टी मे इतने सदस्य बनाना एक कीर्तिमान है। बीकानेर देहात की सभी पांच विधानसभाओं में सदस्यता के लिए लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है इसमें विधायक प्रधान नगरपालिका चेयरमैन सहित जनप्रतिनिधियों व जिला पदाधिकारी को लक्ष्य दिया हुआ है। BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा, बीकानेर देहात में सदस्यता अभियान में सदस्य डिजिटल माध्यम से ज्यादा बुकलेट से रसीद काटकर बने है। देहात क्षेत्र में डिजिटल माध्यम के संसाधन लोगों के पास कम है। सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल का नेटवर्क नहीं रहता। फिर भी बीकानेर देहात में सभी पांचों विधानसभाओं में निर्धारित लक्ष्य को पुर्ण करेंगे। BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक ताराचंद सारस्वत व पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई ने विचार रखे। सदस्यता अभियान संयोजक सवाई सिंह तंवर, सक्रिय सदस्य अभियान संयोजक श्याम पचारिया, महेश मुण्ड, देवीलाल मेघवाल, शिव प्रजापत, रामनिवास कस्वा, सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मीटिंग में उपस्थित रहे। BJP : अरुण चतुर्वेदी ने बीकानेर शहर-देहात के सदस्यता अभियान पर नेताओं से बात की