Skip to main content

ओडिसा के बाद पंजाब में भी नहीं बनी बात, पंजाब में अकेले अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव का रण

RNE, NATIONAL BUREAU .

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा को पंजाब में कोई साथी नहीं मिला है। अकाली दल से भाजपा लगातार बात कर रही थी मगर अकाली दल ने समझौते से इंकार कर दिया। पहले अकाली दल एनडीए में ही था। मगर किसान आंदोलन के समय अकाली दल ने अपने आपको भाजपा सरकार व एनडीए से अलग कर लिया था।

अकाली दल के बाद अब भाजपा ने भी घोषणा कर दी है कि वो पंजाब में अकेले अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले भाजपा का ओडिसा में भी बीजू जनता दल से तालमेल नहीं हुआ और अकेले ही मैदान में उतरना पड़ा है।