ओडिसा के बाद पंजाब में भी नहीं बनी बात, पंजाब में अकेले अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
Mar 27, 2024, 11:17 IST
लोकसभा चुनाव का रण
RNE, NATIONAL BUREAU . लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा को पंजाब में कोई साथी नहीं मिला है। अकाली दल से भाजपा लगातार बात कर रही थी मगर अकाली दल ने समझौते से इंकार कर दिया। पहले अकाली दल एनडीए में ही था। मगर किसान आंदोलन के समय अकाली दल ने अपने आपको भाजपा सरकार व एनडीए से अलग कर लिया था।

