Skip to main content

भाजपा ने कर्नाटक में अपने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला

  • दल विरोधी गतिविधियों के कारण इनको पार्टी से बाहर किया गया है

RNE, NETWORK.

कर्नाटक की राजनीति में इस समय खासी हलचल है। कांग्रेस शाषित इस राज्य में कांग्रेस कई बार अपनी शक्ति से अधिक मत भी राज्यसभा चुनाव में प्राप्त कर चुकी है। कर्नाटक के पीसीसी चीफ व उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को राज्य की राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। वे राहुल गांधी के करीबी है और अनेक बार कांग्रेस के संकटमोचक की भूमिका में भी सामने आए है।

कर्नाटक में इस बार कोई उलटफेर होता उससे पहले ही भाजपा ने अपने 2 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। भाजपा की तरफ से एस टी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इनको पार्टी से निकालने की वजह दल विरोधी गतिविधियां बताया गया है। यह जानकारी कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने दी है। सोमशेखर यशवंतपुर और हेब्बर येल्लापुर विधानसभा सीटों से विधायक है।