Skip to main content

कांग्रेस से भाजपा में आये ज्योति मिर्धा व महेन्द्रजीत सिंह मालवीय नहीं बचा पाए लोकसभा सीट, दोनों हारे

आरएनई, स्टेट ब्यूरो। 

भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आये दो नेताओं को लोकसभा का टिकट दिया मगर दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस ने भाजपा के एक सांसद को, एक पूर्व विधायक को अपने साथ लिया और उन्हें टिकट दिया। एक सीट पर कांग्रेस को दलबदल का फायदा मिला।

कांग्रेस से भाजपा में आये ज्योति मिर्धा व महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को भाजपा ने लोकसभा का टिकट दिया, दोनों ही चुनाव हार गये। ज्योति विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आई थी और उस चुनाव में भी हार गई थी।

भाजपा ने सांसद राहुल कस्वां का टिकट काट दिया। वो कांग्रेस में आये और उनको टिकट मिला, चुनाव भी जीत गये। कोटा में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आये प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस ने टिकट दिया, मगर वे हार गये।