Skip to main content

भाजपा को 20 से 30 के बीच सीट मिलने के आसार, सरकार की हेट्रिक लगना मुश्किल

RNE Network.

वोटिंग खत्म होते ही सामने आए अधिकांश एग्जिट पोल बता रहे है की हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस सरकार में वापसी कर रही है। विभिन्न एग्जिट पोल का सार निकाले तो कांग्रेस को 50 से 60 सीट मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।

इससे इतर भाजपा को 20 से 30 के बीच सीट मिलने का अनुमान है। मीडिया में अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। इनमें से एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को 50 से 64 और BJP को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं।

डाटाअंश और द रेड माइक के अनुसार कांग्रेस को 50 से 55, भाजपा को 20 से 25, इनेलो को 3 से 5 और अन्य को 3 से 5 तक सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह सीएनएन 24 के मुताबिक कांग्रेस को 59 सीटें, BJP को 21 और अन्य को 10 सीटें मिल सकती हैं।

वोट अंदर, दावे बाहर :

वोटिंग खत्म होते ही पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा- ”कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस आ रही है। भाजपा जा रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। BJP की विफल और भ्रष्ट सरकार है।” भाजपा नेता व पूर्व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की पूरी बहुमत की सरकार आने वाली है।