
Bikaner : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के पिता बृजपालसिंह नहीं रहे
RNE Bikaner.
राजस्थान के बीकानेर से एक बुरी खबर सामने आई हैं। यहां भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और हनुमानगढ़ प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह के पिताजी बृजपालसिंहजी का निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तड़के लगभग 05:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा सायं 05:30 बजे उनके निवास स्थान सेक्टर 4E-200 जयनारायण व्यास नगर, बीकानेर से शिवबाड़ी स्थित मुक्ति धाम जाएगी।
सेना में सूबेदार थे बृजपालसिंहजी, तीन युद्धों में फ्रंट पर रहे:
भाजपा नेता अखिलेश प्रताप सिंह के पिता बृजपाल सिंह सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत हुए। वे हमेशा अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहे थे। वर्ष 1962, 1965 और 1972 के तीन युद्धों में फ्रंट पर रहे। उनके पुत्र भाजपा नेता अखिलेश प्रताप सिंह कहते हैं, सियाचिन और मणिपुर जैसी विकट परिस्थितियों में रहते हुए भी वे सदैव शाकाहारी रहे और कभी अल्कोहल का सेवन तक नहीं किया। अचानक स्ट्रोक आने से उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद जटिलताएं बढ़ गई। गुरुवार सुबह उन्होंने नश्वर देह त्याग दी।