Skip to main content

पार्टी नेताओं ने जताया शोक

आरएनई, बीकानेर

भाजपा नेता व पार्टी में अनेक बार पदों पर रहे विष्णु पूरी का का निधन हो गया है। मित्रों व पार्टी कार्यकर्ताओं के मध्य ‘ बाबा ‘ के नाम से मशहूर इस भाजपा नेता को बेलाग बोलने वालों में माना जाता था। पार्टी नेताओं के किसी गलत निर्णय पर भी वे बेबाकी से बोलते थे। पूरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर अनेक भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।