
भाजपा नेता की बेटी पर एसिड अटैक हुआ, चेहरा पूरी तरह झुलस गया, सोते समय हुआ अटैक
RNE Network.
चुनावी मोड पर चल रहे बिहार में पिछले कुछ महीनों से आपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बिहार में 6 महीनें बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। अपराधों के बढ़ते ग्राफ पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सत्तारूढ़ जेडीयू व भाजपा को निशाने पर लिया है।बिहार में इन दिनों कन्हैया कुमार की पदयात्रा भी चल रही है और वो अभी बेगूसराय में है। जहां आज रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इसी बेगूसराय में कल एक बड़ी आपराधिक घटना घटी है और उसका शिकार भाजपा नेता की बेटी हुई है।
बिहार के बेगूसराय में बखरी नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार रात बदमाश भाजपा नेता की 24 वर्षीय बेटी पर तेजाब फेंककर भाग गए। उसका चेहरा झुलस गया। वह कमरे में सो रही थी, तभी हमला किया गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है।