भाजपा के सदस्यता अभियान में पहले सक्रिय सदस्य बने पीएम मोदी
Oct 17, 2024, 11:51 IST
RNE NETWORK भाजपा का इन दिनों सदस्यता अभियान चल रहा है ताकि तय कार्यक्रम के अनुसार पार्टी संगठन के चुनाव कराए जा सकें।
साधारण सदस्य बनाने के बाद अब सक्रिय सदस्य बनाने का काम चल रहा है। पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान में पहले सक्रिय सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बने। कल पीएम मोदी ने सक्रिय सदस्य बन इस अभियान की शुरुआत की। मोदी ने पहला सक्रिय सदस्य बन अपना सदस्यता का नवीनीकरण कराया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे।



