Skip to main content

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का लक्ष्य एक करोड़, हर बूथ पर होंगे इतने सदस्य

RNE, NETWORK.

भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर एक दिन की कार्यशाला आज जयपुर में होगी। इस बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्य में 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाये जायेंगे।

भाजपा की आज होने वाली कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ एक हजार नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी संस्थान के सभागार में होगी। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी के अनुसार अभियान चलाकर एक करोड़ भाजपा सदस्य बनाये जायेंगे।