
भाजपा चलाएगी वक्फ सुधार जनजागरण अभियान, शुरू होगा विवादित संपत्तियों का सर्वे, इस्तेमाल बताएंगे
RNE Network.
वक्फ संशोधन कानून लागू होते ही सरकार व संगठन, दोनों स्तर पर भाजपा एक्शन मोड पर आ गई है। पार्टी अब देश भर के मुस्लिमों को इस कानून का लाभ बताने के लिए वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलायेगी।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर अभियान संबंधी दिशा निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार भाजपा शासित राज्यो में विवादित संपत्तियों का अब सर्वे व छानबीन का अभियान शुरू हो सकता है।
भाजपा नेता मुस्लिम समाज के बीच जाकर बताएंगे कि वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन से अर्जित राशि से समुदाय के लिए कल्याण के कार्य होंगे। जबकि संपत्तियों पर अवैध कब्जे से आम मुस्लिमो की जगह माफिया को लाभ मिल रहा है।