Skip to main content

भाजपा के 44 वे स्थापना दिवस पर महावीर चौक मे कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फ़हराया

आरएनई, नोखा।  

आज भारतीय जनता पार्टी के 44 वे स्थापना दिवस पर नोखा शहर मंडल द्वारा लोकसभा कार्यलय महावीर चौक नोखा में पार्टी का ध्वज फहराकर मनाया गया। इस खास कार्यक्रम से बीजेपी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। शहर मंडल अध्यक्ष डॉ महेन्द्र संचेती ने बताया कि बीजेपी की स्थापना छह अप्रैल 1980 में हुई थी।

शून्य से शुरू होने वाली पार्टी आज अपने कार्यकर्ता के बलबूते विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। और पार्टी अपनी विकास की नीति के आधार पर आगे बढ़ी। भाजपा किसी जाति की पार्टी नहीं है सब को अधिकार देती है। कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं के लिये स्व्भोज भी रखा गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़ , मंडल अध्यक्ष डॉ महेन्द्र संचेती पुर्व अध्यक्ष सुरजमल उपाध्याय , विधानसभा सयोजक रामचन्द्र टांट , वरिष्ठ भाजपाई जगदीश भार्गव , महामंत्री नरेन्द्र चौहान , महामंत्री रमेशनाथ, उपाध्यक्ष सुनील पुनिया , मंगलाराम वाल्मीकि , राम सोनी , सुनील भादू ,हीरालाल सुथार , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणपत सोनी , दीनदयाल उपाध्याय, शिव माडिया , लक्ष्मी नारायण पंचारिया आदि उपस्थित थे ।