Skip to main content

भाजपा की ईद पर सौगात – ए – मोदी, 32 लाख स्पेशल किट बांटेंगे, मुस्लिमों को स्पेशल किट, खाने पीने का सामान होगा

RNE Neetwok.

भाजपा ने सौगात – ए – मोदी अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत देश भर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है।भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है। मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक ये किट पहुंचाएंगे।इसके लिए हर मस्जिद से 100 लोगों को मदद पहुंचाने का टारगेट किया गया है। किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसौं तेल, चीनी, मेवा, खजूर शामिल है। प्रत्येक किट की कीमत 500 से 600 रुपये बताई जा रही है।