Skip to main content

पार्टी को नये साल में मिलेगा नया अध्यक्ष

  •  सदस्यता अभियान 15 सितंबर तक चलेगा
  •  राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसम्बर के बाद

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही भाजपा ने अपने संगठन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एक अगस्त से संगठन चुनाव के लिए सदस्यता अभियान आरम्भ होगा।
भाजपा संसदीय बोर्ड पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की जगह जल्द ही कार्यवाहक अध्यक्ष चुनेगा। वही कार्यवाहक अध्यक्ष संगठन चुनाव होने पर अगले साल तक पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभालेगा।

पिछली बार भी अमित शाह के गृहमन्त्री बन जाने के बाद जून 2019 में नड्डा कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त हो गये थे। संगठन चुनाव होने के बाद 20 जनवरी को उन्होंने अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली थी।

चुनाव इस तरह होगा:

** सदस्यता अभियान एक अगस्त से 15 सितंबर तक
** सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 30 सितंबर तक
** सदस्य सत्यापन एक से 15 अक्टूबर तक
** मंडल अध्यक्षों का चुनाव एक से 15 नवम्बर
** जिलाध्यक्षों का चुनाव 16 से 30 नवम्बर
** प्रदेशाध्यक्षों व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य का चुनाव एक से 15 दिसम्बर तक
** राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसम्बर के बाद