Skip to main content

6 विधानसभा सीटों के उप चुनाव के लिए भाजपा ने अपना मिशन किया आरम्भ

RNE, NETWORK. 

भाजपा ने राज्य की 6 विधानसभा सीटों के उप चुनाव के लिए अपना मिशन आज से आरम्भ कर दिया है। हालांकि अभी तक उप चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। मगर भाजपा दौसा सीट से शुरू हो गई है।

भाजपा के नये प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने मिशन उप चुनाव दौसा से शुरू किया है। वे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ सभी 6 सीटों पर जायेंगे और वहां नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उम्मीदवार के लिए फीड बैक लेने का काम करेंगे। आज वे तथा राठौड़ दौसा पहुंचे हैं।