Skip to main content

Bikaner : शोभासर इलाके में वारदात, पुलिस दे रही दबिश

RNE Bikaner.

बीकानेर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष की बड़ी वारदात सामने आई है। इसमें घायल एक शख़्स की पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना शोभासर इलाके की है। बीछवाल थाना क्षेत्र के इस इलाके में देर रात हुए संघर्ष में घायल एक शख्स को पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां मौत हो गई। मृतक भुट्टो का बास निवासी शाहरुख बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।