गजनेर पुलिस थाने में मामला दर्ज
Feb 29, 2024, 11:08 IST
आरएनई,बीकानेर। खेत जाने का बोलकर घर से निकले और लापता हुए व्यक्ति का शव चार दिन बाद मिला है।इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में मृतक के बेटे नोखा दैया निवासी भोमसिंह ने रिपोर्ट दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता इन्द्रपाल सिंह 23 फरवरी को खेत के लिए निकले थे लेकिन वापस नहीं मिले।
जिसके बाद प्रार्थी 26 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। प्रार्थी के अनुसार 27 फरवरी को उसके पिता का शव पंपिग स्टेशन नहर की जाली के पास मिला है। प्रार्थी ने कहा कि उसे किसी पर भी कोई शक नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





