फिल्म मेकर कवल पर केस दर्ज हुआ, धोखाधड़ी से रुपये वसूलने का है उन पर गम्भीर आरोप
Nov 30, 2025, 11:23 IST
RNE Network.
फिल्म मेकर कवल शर्मा की मुश्किलें बढ़ गयी है। मुंबई में कवल के खिलाफ धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला दर्ज हुआ है। यह मामला एक प्रसिद्ध अभिनेत्री ने दर्ज कराया है।
फिल्म मेकर कवल शर्मा पर फिल्मों और वेब सीरीज बनाने के बहाने धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अभिनेत्री किरण आहूजा ने उन पर यह आरोप लगाया है। किरण आहूजा ने आरोप लगाया है कि 71 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी उनके साथ हुई है। उनके इस आरोप पर कवल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

