Movie prime

राष्ट्रपति भवन में फिल्म ' सितारे जमीन पर ' की विशेष स्क्रीनिंग, राष्ट्रपति से मुलाकत के समय आमिर खान व पूरी टीम उपस्थित

 

RNE Network.

राष्ट्रपति भवन में आमिर खान ने अपनी फिल्म ' सितारे जमीन पर ' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। आमिर की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट भी मौजूद थी।
फिल्म में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा के अलावा डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे और युवा अहम किरदारों में है। ' सितारे जमीन पर ' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी - ड्रामा फिल्म है। 

 

प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म एकाउंट से इस मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में कल्चरल सेंटर में सितारे जमीन पर देखी। फिल्म विविधता, समानता व समावेशन का संदेश देती है। फिल्म स्पेशली एबल्ड लोगों से जुड़े उन भावनात्मक मुद्धों और शैक्षणिक मूल्यों की ओर ध्यान आकर्षित करती है जिन पर चर्चा नहीं होती। आमिर खान के प्रोडक्शन बेनर तले बनी फिल्म ' सितारे जमीन पर ' 20 जून को रिलीज हो चुकी है।

FROM AROUND THE WEB