Movie prime

शानमुखा गौतम की फिल्म में लीड रोल निभाएंगे अभिषेक बच्चन, ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी,  मनोरंजन से भरपूर

 

RNE Network.

अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ' हाउसफुल 5 ' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनके अभिनय को सराहा जा रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है।
 

अब अभिषेक के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक ने संदीप रेड्डी वांगा के सहायक निर्देशक शानमुखा गौतम की फिल्म साइन कर ली है। वे एक एक्शन थ्रिलर फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे है।
 

इस फिल्म में अभिषेक एक कसाई की भूमिका निभाएंगे जो उनके करियर का नया और दमदार रूप हो सकता है। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। इसका निर्माण पीपल्स मीडिया फैक्ट्री कर रही है, जिसने हाल ही में सनी देओल की फिल्म ' जाट ' से बॉलीवुड में कदम रखा है।

FROM AROUND THE WEB