Movie prime

अभिनेता धीरज कुमार का मुंबई में निधन हो गया, निमोनिया होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था

 

RNE Network.

अपने समय के मशहूर अभिनेता धीरज कुमार का कल सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। धीरज कुमार 80 साल के थे और उनको निमोनिया होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धीरज कुमार ने कई फिल्मों में काम किया था। हीरो के रूप में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बाद में कई फिल्मों में उन्होंने विलेन की भी भूमिका की। निर्माता निर्देशक के तौर पर उन्होंने दूरदर्शन के लिए ' ओम नमः शिवाय ' सीरियल बनाया था। उनके निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।