अभिनेता रणवीर सिंह ने माफी मांगी, माफी को स्वीकार किया, चामुंडेश्वरी के करने होंगे दर्शन
Apr 28, 2026, 12:09 IST
RNE Network.
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह ने एक मामले में कोर्ट में माफी मांगी और माफ करने की अपील की। कोर्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह की इस माफी को स्वीकार कर लिया है जिससे उनको बड़ी राहत मिली है।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने ' कांतारा मिमिक्री केस ' में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली है। अभिनेता की ओर से 25 अप्रैल को दाखिल किए गए एफिडेविट के बाद कोर्ट ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि मामला समाप्त किया जा सकता है। साथ ही कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह में मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर दर्शन करने का निर्देश दिया है।

