RudraNewsExpress_Logo

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को कोर्ट से राहत मिल गई, अश्लील कंटेंट से जुड़ा हुआ था यह मामला

 

RNE Network.

आजकल सोशल मीडिया को लेकर यह शिकायत आम है कि लोग बड़े फिल्मी सितारों व सेलिब्रिटिज की तस्वीरों का उपयोग कर आपत्तिजनक कंटेंट बना लेते हैं और उसे इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर डाल देते हैं। जिससे सम्बंधित एक्टर या एक्ट्रेस की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता है। 
 

ऐसा ही मामला हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ ही हुआ तो मजबूरन उनको कोर्ट की शरण मे जाना पड़ा। दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर से जुड़े अश्लील व आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट वाले 552 यूआरएल हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि इन पर अभिनेत्री की पहचान व तस्वीरों का गलत इस्तेमाल हुआ है।

FROM AROUND THE WEB