Movie prime

अभिनेत्री रिया का बैंक खाता कोर्ट ने अनफ्रीज कर दिया, बड़ी राहत

 

RNE Network.

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बहुचर्चित मामले में कोर्ट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बहुत बड़ी राहत दी है। इस हाईप्रोफाइल मृत्यु के मामले में आरम्भ में रिया से पुलिस ने बड़ा इंट्रोग्रेशन किया था। उसका नाम भी सुर्खियों में रहा था। तब उन पर कोर्ट ने कई तरह की पाबंदियां भी लगाई थी। अब उनमें राहत दी जा रही है।
 

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बरी हो चुकी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के 4 बैंक खाते अनफ्रीज होंगे। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने यह आदेश दिया है। कोर्ट ने पाया कि ड्रग्स केस में एसीबी ने खाते फ्रीज करते समय कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

FROM AROUND THE WEB