अक्षय कुमार की बेटी को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने 7 महीनें बाद इस आरोपी को आखिर पकड़ लिया
Apr 26, 2026, 08:08 IST
RNE Network.
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बॉलीवुड के सफल अभिनेता अक्षय कुमार की 13 वर्षीय बेटी से जुड़े साइबर उत्पीड़न मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेलते समय पीड़िता को अश्लील संदेश भेजकर उनसे अश्लील तस्वीरें मांगी थी। महाराष्ट्र साइबर पुलिस के एडीजीपी यशस्वी यादव ने बताया कि बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की जानकारी तुरंत अपने पिता अक्षय कुमार को दी। जिन्होंने एक सतर्क नागरिक होने के नाते इस मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की। यह घटना अक्टूबर 2025 की है। इस मामले में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 24 अप्रैल को पकड़ लिया।

