Movie prime

अर्जुन कपूर ने पर्सनैलिटी राइट्स के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

 

RNE Network.

बॉलीवुड के चर्चित एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अब पर्सनेलिटी राइट्स की गुहार लगाई है। इससे पहले बॉलीवुड के अनेक स्टार यह प्रोटेक्शन पा चुके है। अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शत्रुघन सिन्हा आदि यह अधिकार प्राप्त कर चुके है।
 

तकनीकी युग मे फिल्म अभिनेताओं व नेताओ के फोटो व वीडियो का बहुत दुरुपयोग होने लगा है। इन सेलिब्रिटीज के फोटो व वीडियो लोग लेते है और उनमें दूसरे संवाद भी जोड़ देते है। इससे उनकी छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कुछ गॉसिप्स भी बना देते है।
 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनेलिटी प्रोटेक्शन राइट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेता ने अपनी फोटो और वीडियो के दुरुपयोग के चलते ये याचिका दायर की है। हाईकोर्ट जल्द ही विस्तृत अंतरिम आदेश पारित करेगी।

FROM AROUND THE WEB