‘ताजमहल’ (2005) के सह निर्माता इरशाद आलम गिरफ्तार, धोखाधड़ी व रंगदारी के मामले में हुई गिरफ्तारी
Dec 4, 2025, 10:59 IST
RNE Network.
2005 में बनी ताजमहल फिल्म के सह निर्माता इरशाद आलम की मुश्किलें बढ़ गयी है। उनको एक गंभीर धोखाधड़ी व रंगदारी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में 3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी व रंगदारी के मामले में नामजद आरोपी फिल्म ताजमहल ( 2005 ) के सह निर्माता इरशाद आलम को बेकनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी जमीन बेचने के नाम पर की गई थी।

