RudraNewsExpress_Logo

KBC में आतंकवादी कसाब को लेकर बड़ा खुलासा, अमिताभ बच्चन का गुस्सा फुटकर बाहर आया!

 

 

RNE, NETWORK.

मुंबई के 26 / 11 हमलों का केस लड़ने वाले लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने दावा किया कि उन्हें जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को देखने मुंबई आने की बात कही थी।
 

उज्ज्वल निकम ने अमिताभ के टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति ' केबीसी ' में यह खुलासा करते हुए कहा कि कोर्ट में जब वह कसाब से मिले और उसे घूरा तो उसने फुसफुसा कर कहा कि वह बच्चन को देखने मुंबई आया है। निकम की यह बात सुनकर अमिताभ चोंक गए। 
इस पर निकम ने कहा कि आपको हैरानी होगी लेकिन उसने यही कहा था।

 

जवाब में बिग बी ने कहा कि अगर वह हमसे मिलने घर आता तो वापस जाने वाला नहीं था, हम उसे वहीं गोली मार देते। आतंकी कसाब को कोर्ट से सजा मिलने पर फांसी पर लटकाया जा चुका है।

FROM AROUND THE WEB