Bollywood News : महानायक अमिताभ की सुरक्षा बढ़ाई गई !अब अमिताभ ' संडे दर्शन ' भी दे रहे बुलेटप्रूफ कांच के पीछे से
RNE, FILM DESK
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी। उनके जुहू स्थित ' जलसा ' बंगले के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहां पुलिस ने बेरिकेट्स लगाए हैं और एक पुलिस चौकी भी स्थापित कर दी गई है। ये सुरक्षा व्यवस्था उनको मिली जान से मारने की धमकी के बाद की गई है।

कुछ दिन पहले ही सिने स्टार टाइगर श्राफ पर हमला हुआ था और उसके बाद अमिताभ को भी धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार उनकी रेकी भी हुई। पुलिस उन सबकी जांच कर रही है मगर फिलहाल सदी के इस महानायक की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले के बाहर जुटे प्रशंषको को दर्शन देने बाहर आते हैं। उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। धमकी के बाद भी इस संडे से पिछले संडे वे संडे दर्शन के लिए बाहर आये मगर प्रशंषकों को पीछे खड़ा किया गया। मगर बीते संडे को तो सुरक्षा को ज्यादा कड़ा कर दिया गया। अब अमिताभ बुलेटप्रूफ कांच के पीछे रहकर प्रशंषकों का अभिवादन स्वीकार करते हैं। प्रशंषको को उनके बंगले के सामने नहीं उसके पीछे की सड़क पर खड़ा होने दिया। संडे दर्शन के समय पूरे समय अमिताभ के पुत्र अभिषेक बच्चन उनके पीछे नीचे की तरफ खड़े रहे। मुंबई पुलिस अमिताभ को मिली धमकी के मामले की जांच कर रही है।

