दिशा पाटनी के घर फायरिंग कांड का खुलासा, दोनों शातिर रोहतक व सोनीपत निवासी बताए जा रहे है
Sep 18, 2025, 07:45 IST
RNE Network.
बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के मामले में बुधवार शाम को यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी में दो शातिरों को मार गिराया।

इनकी पहचान रोहतक निवासी रविन्द्र और सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से दो पिस्टल बरामद हुई है। ये लोग गोल्डी बरार गैंग के सदस्य है। आरोप है कि इन्होंने 12 सितम्बर को दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी

