कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी को कोर्ट से मिली राहत, कोर्ट ने फारूकी के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी है
Dec 3, 2025, 11:04 IST
RNE Network.
स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फारूकी का यह मामला 2024 का है और निचली कोर्ट ने कार्यवाही के आदेश भी दे दिए थे। मगर अब उनको हाईकोर्ट से राहत मिल गयी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद फारूकी ने राहत की सांस ली है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी के खिलाफ निचली अदालत में लंबित कार्यवाई पर रोक लगा दी है। फारूकी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें मार्च 2024 में हुक्का बार पर छापेमारी के बाद उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनोती दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट की तरफ से निचली अदालत में लंबित कार्यवाही पर रोक लगाने से फारूकी को बड़ी राहत मिली है।

