सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ने कराई कॉर्निया सर्जरी, मुंबई के एक अस्पताल में हुआ आंख का ये ऑपरेशन
Apr 2, 2025, 10:13 IST

RNE Network. हीमैन के रूप में प्रसिद्ध सदाबहार फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में आंख की कॉर्निया सर्जरी कराई है। धर्मेंद्र इस समय 89 वर्ष के हैं। आज भी देश मे इस अभिनेता की बड़ी फैन फॉलोइंग है।
मुंबई के अस्पताल से निकलते हुए उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी नजर आई। प्रशंषकों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि आंख में ग्राफ्ट हुआ था। बाकी सब ठीक है। मुझमें अब भी काफी दम खम है।



