Movie prime

Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई

 
  • मर्द फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ यादगार रोल किया था हेलेना ने
RNE Network. एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक नहीं रही। इस खबर से हिन्दी सिनेमाप्रेमियों के माथे पर बल पड़े और यह याद करने की कोशिश होने लगी कि कौनसी हेलेना ल्यूक। फिल्म में रोल के लिहाज से बात करें तो वह हेलेना ल्यूक जो अमिताभ बच्चन की सुपर-डुपर हिट फिल्म "मर्द" में ब्रिटिश महारानी के तौर पर नजर आई और अभिनय से छाप छोड़ी। Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई हेलेना का इससे से भी बड़ा बॉलीवुड रिश्ता यह भी है कि वह फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अपने जमाने के सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी थी। हो सकता है यह सूचना कइयों के लिए चौंकाने वाली हो क्योंकि समान्यतया योगिता बाली को ही मिथुन की पहली पत्नी माना जाता है। वास्तविकता यह है कि मिथुन और हेलेना ने वर्ष 1979 में शादी की थी। दुर्भाग्य से उनकी शादी चार महीने ही चली। Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गईदरअसल हेलेना के निधन की खबर मशहूर डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बताया कि उनका निधन रविवार, 3 नवंबर को हुआ। बताया गया है कि उनकी तबीयत पिछले दिनों ठीक नहीं थी, लेकिन उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया। हेलेना को अमिताभ की हिट फिल्म 'मर्द' से पॉप्युलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद खास था, जो ब्रिटिश रानी का था। इसके अलावा वो और भी कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें 'आओ प्यार करें', 'दो गुलाब' और 'साथ साथ' जैसी फिल्में शामिल हैं। Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई मिथुन से शादी और तलाक के बाद टूट गई थी हेलेना : एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी। कहते हैं कि दोनों को पहली नजर में प्यार हुआ और उन्होंने शादी भी रचा ली। उस समय मिथुन अपने करियर के शिखर पर थे। हालांकि, 1979 में हुई ये शादी ज्यादा नहीं चली और उसी साल खत्म भी हो गई। बताया जाता है कि शादी के 4 महीने बाद ही हेलेना ने तलाक ले लिया और मिथुन ने इसके बाद योगिता बाली से शादी कर ली। Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई एक इंटरव्यू में हेलेना ल्यूक ने कहा कि वह इस शादी से खुश नहीं थीं। उन्होंने कहा था कि मिथुन ने अपने वादों से उनका ब्रेनवॉश कर दिया था। मिथुन ने उनके दिमाग में भर दिया था कि वो एक-दूसरे के लिए ही बने हैं, लेकिन फिर चीजें ठीक नहीं हुईं। उन्होंने ये भी कहा था कि वो कभी उनके पास लौटकर नहीं जाएंगी। हालांकि, मिथुन के साथ सुलह करने की कई अफ़वाहें उड़ी थीं। हेलेना कई साल से न्यूयॉर्क में रह रही थीं और फिल्मों के बाद वो डेल्टा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करने लगी थीं। Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई Helena Luke passed away : मिथुन से चार महीने में ही टूटी शादी, फिल्में छोड़ फ्लाइट अटेंडेंट बन गई