धुरंधर - 2 को लीगल नोटिस दिया, एक समुदाय की छवि बिगाड़ने का है फिल्म पर आरोप
Mar 15, 2026, 08:35 IST
RNE Network.
अपने एक गीत व नये तरह के कथानक के कारण चर्चा में आई हिंदी फिल्म ' धुरंधर - 2 ' भी अब कानूनी विवादों में उलझ गई है। इस फिल्म के विरोध में लोग कोर्ट तक कार्यवाई के लिए पहुंच गए है।
महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने आने वाली फिल्म ' धुरंधर - 2 ' में सिख समुदाय की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए निर्माता निर्देशक आदित्य धर, अभिनेता रणवीर सिंह, फिल्म प्रमाणन बोर्ड व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि फिल्म में सिख बने रणवीर सिंह के धूम्रपान वाले दृश्य आपत्तिजनक है, जिन्हें फिल्म व पोस्टर से हटाया जाए।

