' घूसखोर पंडत ' का टाइटल बदला जायेगा, मनोज वाजपेयी की फिल्म पर बवाल के बाद निर्णय
Feb 11, 2026, 11:35 IST
RNE Network.
एक्टर मनोज वाजपेयी की फिल्म ' घूसखोर पंडत ' का अब बवाल होने के बाद बदला जायेगा। इस फिल्म को लेकर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में विरोध हुआ। मामला न्यायलय तक भी पहुंचा है। इस बवाल के बाद टाइटल बदलने का निर्णय लिया गया है।
फिल्म के नेटफ्लिक्स पर आए टीजर के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया था। ब्राह्मण समाज की नाराजगी के बाद लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म के निर्माता की ओर से सूचना दी गयी कि इसका टाइटल बदल देंगे। नये टाइटल की घोषणा जल्द की जायेगी।

