Movie prime

मराठी टीवी व फिल्म अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन, चर्चित अभिनेत्री कैंसर रोग से थी पीड़ित, मुंबई में हुआ निधन

 

RNE Network.

मराठी टीवी व फिल्म अभिनेत्री प्रिया मराठे का कल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। एक्ट्रेस प्रिया की उम्र मात्र 38 साल थी। वे कैंसर रोग से पीड़ित थी और उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। कल उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली।
 

प्रिया मराठे ने ' पवित्र रिश्ता ', ' साथ निभाना साथिया ', ' उतरन ' सहित कई चर्चित धारावाहिकों में अभिनय किया और चर्चित रही। रविवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री ने शोक व्यक्त किया है