Movie prime

सलमान के बहनोई आयुष को धमकी, लॉरेंस गैंग की तरफ से मिला धमकी भरा ईमेल

 

RNE,NETWORK.
 

फिल्म अभिनेता सलमान खान के बाद अब उनके बहनोई व फिल्म अभिनेता आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। पहले सलमान खान को भी धमकी मिल चुकी है। उसके बाद उनकी सुरक्षा को कड़ा किया गया था। घर के बाहर भी बुलेट प्रूफ कांच लगाया गया, जहां से सलमान अपने फैन्स के सामने आते है।
 

अभिनेता सलमान खान के बाद अब उनके बहनोई और फिल्म अभिनेता आयुष शर्मा को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी भरा ईमेल मिला है। हालांकि, आयुष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, मुंबई पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

FROM AROUND THE WEB