Movie prime

संजय कपूर से जुड़े मामले में समझौते की सलाह, कोर्ट ने मध्यस्थता से हल निकालने की सलाह दी

 

RNE Network.

बड़े उद्यमी संजय कपूर की संपत्ति के विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने समझौते की सलाह दी है। उद्योगपति संजय कपूर की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को लेकर छिड़े विवाद को हाईकोर्ट ने दुखद बताया है।
 

दिल्ली हाईकोर्ट ने मध्यस्थता से हल निकालने की सलाह दी है। कहा कि, भगवान ने उन्हें अथाह संपत्ति दी है। इसे अभिशाप न बनने दें। विवाद संजय कपूर की मां रानी कपूर, उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के बीच है।

FROM AROUND THE WEB