शाहरुख के बेटे के मामले में वानखेड़े को राहत नहीं, कोर्ट ने वानखेड़े के खिलाफ चल रही कार्यवाही को रद्द करने से इंकार किया
Apr 7, 2026, 10:31 IST
RNE Network.
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़ा ड्रग का केस बहुचर्चित है। इस मामले में घिरे अधिकारी समीर वानखेड़े को कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। जिससे उनकी मुश्किलें और अधिक बढ़ गयी है।
शाहरुख के बेटे आर्यन से जुड़े क्रूज ड्रग केस में सुप्रीम कोर्ट ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को रद्द करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कार्यवाई को रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, उन्हें जांच से पहले चार्जशीट का जवाब देने का मौका देने के निर्देश दिए गए है।

