विवादों में फंसे ‘टिटहरी’ और ‘सरके री सरके’ गाने, कलाकारों की बढ़ीं मुश्किलें
Mar 20, 2026, 09:20 IST
RNE Network.
' टिटहरी ' और ' सरके री सरके जैसे गानों को लेकर अनेक फिल्मी सितारों व गायकों की मुश्किलें बढ़ गयी है। ये गाने इन दिनों बाजार में आये है और जिन पर सबकी नजरें गयी है। कई लोगों ने तो इन गानों को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। कई स्थानों पर तो इन गानों का सार्वजनिक विरोध भी हुआ है।
अब इन गानों से जुड़े कलाकारों व गायकों की मुश्किलें बढ़ गयी है। राष्ट्रीय आयोग ने इस मामले में स्वतः प्रसंज्ञान लिया है। आयोग ने इन गानों को महिलाओं के खिलाफ मानते हुए स्वतः प्रसंज्ञान लिया है। आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए संजय दत्त, नोरा फतेही, बादशाह समेत अन्यों को तलब किया है। संजय दत्त व नोरा फतेही को 24 मार्च को व बादशाह को 25 मार्च को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

