Movie prime

'मन्नत' विवाद में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

 

RNE Network.

बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान को देश के सबसे बड़े कोर्ट से राहत मिली है। शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले जुड़े हुए इस मामले में यह राहत सुप्रीम कोर्ट ने दी है। काफी समय से उनका मुम्बई स्थित बंगला मन्नत को लेकर विवाद चल रहा था।
 

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान को राहत दी है। उनके मुम्बई आवास मन्नत में दो अतिरिक्त मंजिले बनाने की दी गयी तटीय विनियमन क्षेत्र की मंजूरी को चुनोती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से शाहरुख खान को बड़ी राहत मिली है।

FROM AROUND THE WEB