पुलिस टास्क फोर्स से सलमान को वारंट तामिल कराने का कहा, जयपुर के जिला उपभोक्ता आयोग ने दिया है निर्देश
Mar 26, 2026, 09:07 IST
RNE Network.
पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में अभिनेता सलमान खान व पान मसाला कम्पनी के दो निदेशकों को जमानती वारंट तामिल कराने के लिए पुलिस की टास्क फोर्स बनाई जाएगी।
जयपुर के जिला जपभोक्ता आयोग क्रम - 2 ने कहा कि टास्क फोर्स मुंबई में सलमान खान को वारंट तामिल कराए। साथ ही चेतावनी दी कि वारंट तामिल में बाधा उत्पन्न की और 6 अप्रैल को सलमान खान , कम्पनी निदेशक राजेश कुमार चौरसिया व दिनेश कुमार चौरसिया पेश नहीं हुए तो गिरफ्तारी वारंट जारी किया जायेगा।
कानून से ऊपर नहीं:
आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि सेलिब्रेटी स्टेटस किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर होने का अधिकार नहीं देता है। इस मामले में जमानती वारंट तामिल नहीं होने से कानून का मखोल उड़ रहा है, वहीं उपभोक्ताओं का आयोग से विश्वास डगमगा रहा है।

