Movie prime

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पोक्सो केस में गिरफ्तार, किशोरी का पीछा करने का आरोप

 

RNE Network.

टेलीविजन के चर्चित एक्टर रोहित चंदेल की मुश्किलें बढ़ गयी है। उनकी एक गलती ने उनको बड़े आपराधिक मामले में फंसा दिया है। रोहित चंदेल को इस प्रकरण में सफाई देते भी बन रही है। रोहित चंदेल कई टीवी सीरियल में काम करके चर्चित हो चुके हैं। अब उनके सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गयी हैं।
 

घटना मुम्बई की है। मुम्बई पुलिस ने टेलीविजन अभिनेता रोहित चंदेल को एक किशोरी का पीछा कर परेशान करने के आरोप में पोक्सो कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ किशोरी के बयान भी दर्ज करेगी। रोहित फिलहाल गिरफ्तार है और अनुसंधान चल रहा है।

FROM AROUND THE WEB