Movie prime

तेलुगू की वरिष्ठ अभिनेत्री पावला श्यामला फुटपाथ पर बेसहारा मिलीं, अस्पताल ने इलाज से किया इंकार

 

RNE Network.

वरिष्ठ तेलुगू अभिनेत्री पावला श्यामला को हाल ही में हैदराबाद, तेलंगाना के फुटपाथ पर बेसहारा हालत में देखा गया। श्यामला अपने समय की चर्चित व पॉपुलर दक्षिण फिल्म स्टार थी और बहुत लोग उसके प्रशंषक थे।
 

दिल की बीमारी के इलाज के लिए वह कुकटपल्ली के एक निजी अस्पताल पहुंची थी। लेकिन कथित तौर पर पैसों की कमी के कारण उन्हें भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। 
 

उनको टैक्सी से वापस अस्पताल से भेज दिया गया। टैक्सी ड्राइवर ने आधी रात को उन्हें एक चौराहे पर उतार दिया। स्तानीय लोगों ने उसे सड़क पर बेसहारा पाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उन्हें आर के फाउंडेशन पहुंचाया।

FROM AROUND THE WEB