फेरों के बाद पति नरेन्द्र के साथ विदा हुई खुशबू की एक्सीडेंट में मौत, दूल्हा भी घायल
Feb 7, 2024, 15:39 IST
- ससुराल की दहलीज़ पार करने से पहले आ गई दुल्हन को मौत
हादसा इतना जबर्दस्त था कि दुल्हन खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा नरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गय। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूल्हे को सीकर के कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दूल्हा और दुल्हन के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि दूल्हा नरेन्द्र पुत्र रघुवीर जाट बाटड़ानाऊ का रहने वाला है। जबकि दुल्हन खुशबू उर्फ रेखा हरियाणा के सिरसा के ताजिया खेड़ा गांव की रहने वाली थी। 
