Skip to main content

कैसरगंज से सांसद बृजभूषण सिंह ने चुनावी राजनीति से लिया सन्यास

RNE, NATIONAL BUREAU .

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने घोषणा की है कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे चुनावी राजनीति से सन्यास ले रहे हैं।


कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहते भाजपा सांसद सिंह चर्चा में आये थे। जब कई पहलवानों ने उन पर आरोप लगाये और आंदोलन किया। वो मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

कोर्ट ने उन पर आरोप भी तय कर दिए हैं। इस विवाद के चलते भाजपा ने इस बार के चुनाव में उनको कैसरगंज से टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह इस सीट से उनके पुत्र भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।