Skip to main content

भाषा के विवाद में बसों का परिसंचालन बंद, मारपीट भी, भाषा विवाद में कर्नाटक के एक कंडक्टर की पिटाई कर दी

RNE Network

अपनी भाषा से लगाव के लिए दक्षिण के राज्यों के लोग चर्चित है। भाषा से संस्कृति जुड़ी होती है और उससे व्यक्ति की अस्मिता, ये बात अनेक राज्य के लोगों ने अपनी भाषा के प्रति मोह दिखाकर साबित भी किया है। कहा भी जाता है, अभागे लोग अपनी मातृभाषा की कद्र नहीं करते हैं।भाषा के विवाद की पराकाष्ठा का एक उदाहरण सामने आया है। इस विवाद के चलते बसों का परिसंचालन ही बंद हो गया है। भाषा विवाद में कर्नाटक के एक सरकारी बस कंडक्टर की पिटाई के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक जाने वाली महाराष्ट्र की बसों के परिचालन को स्थगित कर दिया है।महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने यह आदेश दिया। बेलगावी से बालेकुण्डरी जा रही बस में मराठी में बात नहीं करने पर मराठी भाषी यात्रियों ने कर्नाटक के कन्नड़ भाषी कंडक्टर की पिटाई कर दी थी।