Movie prime

Gold Rate Hike Update: सोने की कीमतों में 7 दिन की गिरावट के बाद आज आया बंपर उछाल, देखिए कितना महंगा हो गया है गोल्ड 

सोने में आज लगभग  ₹1000 की बड़ी बढ़त (Gold rate hike update) देखने को मिली है।  बता दें कि सोमवार को सोने की कीमतें लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ ₹200 सस्ती होकर 95,886 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। 
 

Today Gold Price Update:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार सात दिन तक सोने की कीमतों (Gold price update) में गिरावट के बाद आखिरकार आज मंगलवार को इस चमकीली धातु के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। आज मंगलवार 1 जुलाई को 24 कैरेट सोना बड़े उछाल के साथ 96,882 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

सोने में आज लगभग  ₹1000 की बड़ी बढ़त (Gold rate hike update) देखने को मिली है।  बता दें कि सोमवार को सोने की कीमतें लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ ₹200 सस्ती होकर 95,886 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। 

24 कैरेट सोना 996 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ महंगा

आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में 996 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमतें (Today gold price update) 996 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 96,882 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं। सोने के साथ आज चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।  

एक किलो चांदी के दामों में आज 415 रुपए की बढ़ोतरी हुई। चांदी के दाम 415 रुपए की मजबूती के साथ 1,05,925 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं। है।  बता दे कि बिते महीने 18 जून को सोने की कीमतों ने ₹99,454 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था। 

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो आज राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने के दाम 98,550 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 90,350 के हिसाब से चल रहे हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24कैरेट सोना 98,550 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,350 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से मिल रहा है।